दो बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार चार लोग घायल
दुमका, जुलाई 2 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी कैराबनी मुख्य मार्ग पर माछीटांड़ गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइकों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सहायता की और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। जहां सभी घायलों की चिकित्सा की जा रही है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि माछीटांड़ के पास तीखे मोड पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। ग्रामीणों के अनुसार बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस एवं पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.