दुमका, जनवरी 3 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सहारा बाजार के समीप शुक्रवार की दोपहर को दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में जरमुंडी थाना क्षेत्र के कर्मटोला गांव का रहनेवाला 20 वर्षीय मेजर बास्की एवं तालझारी थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय किशोर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया। स्वजन घायल को इलाज के लिए बाहर ले गए। वहीं इस संबंध में जरमुंडी थाना में कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.