मधुबनी, अप्रैल 16 -- भरत प्रसाद लौकही । लौकही थाना क्षेत्र में धवही और बलुआ के बीच एनएच-227 पर बुधवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। मृतकों में फुलपरास थाना के भटावारी गांव निवासी बबलू कुमार यादव (18) और सुदैय रतौली निवासी घनश्याम मुखिया (19) शामिल हैं। घायलों के नाम भटावारी गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार साफी (20) और अनिल कुमार (22) हैं। एक अन्य घायल के नाम का पता नहीं चल पाया है।लोगों यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर घायल ने बताया कि बुधवार को झहुरी में मेला लगा था। एक बाइक पर सवार तीन युवक मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.