भागलपुर, फरवरी 27 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती मिर्जाचौकी फोरलेन पर अम्मापाली के पास दो बाइक की आपसी टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां कुलदीप महतो को पंजराठी में गंभीर चोट तथा शरीर में जख्म के कारण इलाज किया गया। दूसरा रोहित महतो का बायां पांव टूटने एवं आंख में गहरा जख्म तथा शरीर के विभिन्न भागों में जख्म के कारण डॉक्टरों ने तत्काल भागलपुर रेफर कर दिया। दोनों कोरियाचक के बताए जाते हैं। जबकि दूसरे बाइक सवार के बारे में बताया जाता है कि वह फरार हो गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.