दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर
गोपालगंज, जून 1 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला गांव के समीप दीवान परसा-बथुआ सड़क पर रविवार देर शाम दो बाइक की टक्कर में जख्मी तीन युवकों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों में श्रीपुर थाना क्षेत्र के कपूरचक गांव निवासी रामदेव सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह तथा बलीभद्र परसा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह शामिल हैं। दोनों युवक अविवाहित थे। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र निवासी नंदन कुमार का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
दुर्घटना का विवरण एक का कराया गया पोस्टमार्टम बताया जाता है कि रविवार को सोनू अपने मित्र प्रकाश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.