आरा, मई 4 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे पर खैरा के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हातिमगंज निवासी अजय सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से खैरा की ओर आ रहा था। वहीं फतेहपुर मठिया निवासी बाबूराम चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बरूही से अमियारा बारात जा रहा था। इसी दौरान खैरा के समीप दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में दोनों युवक जख्मी, एक रेफर हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज क...