गया, दिसम्बर 15 -- गया जी-दाऊदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को चिचौरा मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर में एक शिक्षक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 112 की पुलिस टीम के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कर्मी रामानुज कुमार ने बताया कि सहेंद्र मांझी व बिरजू मांझी,गोह थाना के कुड़मा गांव का रहने वाला है। वहीं चंदन कुमार,कोंच थाना के गरजु बिगहा गांव का रहने वाला है। जिसे बेहतर इलाज के लिए गया जी रेफर किया गया है। एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल चंदन शिक्षक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.