बांका, मई 5 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर कजरैली पथ पर रतनगंज गांव के समीप मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कजरैली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के नीरज तांती घर के सामान की खरीदारी करने कुल्हरिया आए थे। सामान खरीद कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रतनगंज गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.