जौनपुर, जून 8 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 25 वर्षीय सूरज शुक्ल पुत्र विनोद शुक्ल की दो बाइक की टक्कर में मौत हो गई। घटना रविवार शाम 5 बजे बाबूगंज बाजार के पास थाना फूलपुर जिला प्रयागराज की है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सूरज शुक्ल अपने मित्र के साथ बाइक पर पीछे बैठकर प्रयागराज जा रहे थे। बाबूगंज बाजार के पास पहुचने वाले ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे सूरज के सिर में गंभीर चोटें आई। प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...