दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
गढ़वा, जून 15 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 गढ़वा-मुरीसेमर पर रविवार देर रात उसका कला व जंगीपुर गांव के सीमा पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में तीन अन्य युवक घायल हो गए। तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय रजनीश कुमार पिता उमेश चंद्रवंशी व 31 वर्षीय विपुल कुमार चौबे पिता स्वर्गीय मुकेश चोबे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रजनीश की मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय किट्टू कुमार चंद्रवंशी पिता संतोष राम व 18 वर्षीय गणेश कुमार पिता शंभू पासवान का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। मृतक व सभी घायल पाल्हे कला गांव के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुल कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.