मधेपुरा, जून 28 -- मुरलीगंज। थाना क्षेत्र के चामगढ़ चौक के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार दो बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि चामगढ़ चौक से महज 100 मीटर पूरब एक अपाचे और स्प्लेंडर बाइक की टक्कर हो गयी। मृतक युवक की पहचान पूर्णिया के जानकीनगर छर्रापट्टी निवासी रामकृष्ण कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम रामकृष्ण कुमार उर्फ बिट्टू कुमार अपाचे बाइक से मधेपुरा से मुरलीगंज जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक से सीधी टक्कर हो गयी। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नूरुल हक मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना...