उन्नाव, मार्च 13 -- चकलवंशी। सड़क हादसे में शुक्रवार शाम एक अधेड़ घायल हो गया। आसीवन थाना क्षेत्र के बनौनी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय समर प्रभाकर पुत्र स्व. रघुराज बाइक से मुर्गी फार्म से घर लौट रहे थे। बताया गया कि गांव से पहले संपर्क मार्ग पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि समर प्रभाकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर उनका बेटा विशाल मौके पर पहुंचा और उन्हें गंभीर हालत में मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.