वाराणसी, अप्रैल 3 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। सथवां में बुधवार रात में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक बेनीपुर (पहड़िया) सत्संग नगर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय राहुल कुमार करखियांव में पंजाब नेशनल बैक में चपरासी था। पहली अप्रैल को बैंक में देर रात तक काम हुआ था। इस कारण राहुल को घर लौटने में देर हो गई। वह सथवां पहुंचा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई। राहुल के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सारनाथ पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में ले ली। पत्नी काजल की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। उसे डेढ़ वर्ष की एक बेटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...