दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम
अररिया, मई 27 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसरा पंचायत स्थित बेलसरा गोठ वार्ड आठ में बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक मो जकवान युवक भरगामा थाना क्षेत्र के बिरनगर कमदाहा वार्ड छह निवासी मोहम्मद रागिब हुसैन का बेटा था। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बेलसरा गोठ गांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में एक बाइक पर सवार मोहम्मद जकवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल बाइक चालक मोहम्मद जकवान को जबतक स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। इधर सूचना मिलने पर रानीगंज थाना के एसआई अभिषेक कुमार घटनास्थल के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.