साहिबगंज, जून 19 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के बोहरा गेस्ट हाऊस के समीप गुरुवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक एवं एक किशोर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बोहरा गेस्ट हाऊस के समीप दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में मोगलपाड़ा निवासी संदीप घोष (17), प्रवीण घोष (22) तथा निवासी चांदपुर निवासी मुशब्बर शेख (18) घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा पहुंचाया गया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. साहिल अनवर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मोगलपाड़ा निवासी संदीप घोष (17) को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...