पूर्णिया, जून 25 -- कसबा, एक संवाददाता। अररिया-पूर्णिया एनएच-27 फोरलेन पर गढ़बनैली स्थित बैसा वाटर पार्क के समीप बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक अररिया की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक कसबा से अररिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान बैसा वाटर पार्क के समीप सड़क कटिंग पार कर एक बाइक वाटर पार्क की ओर मुड़ रही थी। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद म...