दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल तीन गंभीर
देवरिया, जून 16 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर-बरठा मार्ग पर रामधर पिपरा गांव के समीप सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मईल थाना क्षेत्र के सइयां गांव निवासी रामदास यादव (55) और जयप्रकाश यादव (48) सोमवार दोपहर बाइक से मईल मार्ग होते हुए अपने गांव की तरफ जा रहे थे।इसी दौरान रामधर पिपरा गांव के समीप भलुअनी थाना क्षेत्र निवासी रामातुल (22) की बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.