दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
अररिया, मार्च 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा-जोगबनी मार्ग में चंदामोहन गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। वहीं इस घटना में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों व रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक करण साह शंकरपुर पंचायत के मैगरा वार्ड संख्या चार निवासी ब्रह्मदेव सदा का बेटा था। जबकि घायल युवक पवन सदा इसी गांव के ऐजनाथ सदा का बेटा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि करण अपने एक दोस्त के साथ महिला रिश्तेदार को छोड़ने फारबिसगंज प्रखंड के आमगाछी गया था। महिला को छोड़ने के बाद वापस घर लौटने के क्रम में चंदा मोहन के निकट कुर्साकांटा की ओर से जा रही बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.