कोडरमा, मार्च 30 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जगनीडीह के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पार पिहरा निवासी 22 वर्षीय केदार कुमार अपनी मोटरसाइकिल से ककोलत की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से ग्राम कलीडीह निवासी 34 वर्षीय सुनील राजवंशी पेट्रो जलप्रपात की ओर बाइक से जा रहे थे। जगनीडीह के पास पहुंचते ही दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती कराया।...