जमुई, मई 13 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग स्थित धरसंडा मोड़ के समीप बुधवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी उमेश मंडल का पुत्र राहुल कुमार, संजय मंडल का पुत्र धर्मेंद्र कुमार तथा हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी उपेंद्र मंडल एक बाइक पर सवार होकर सिकंदरा से अलीगंज की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो घाय...