हजारीबाग, अप्रैल 11 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी-बड़कागांव मुख्य पथ पर स्थित कोदवे गांव के पास शनिवार शाम दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। घायलों में अजय महतो (24 वर्ष) शामिल हैं, जो बुढ़मू थाना क्षेत्र के ग्राम तीरी के निवासी हैं। वहीं दूसरे घायल सुरेश शाह (49 वर्ष) हैं, जो कांडबेर गांव के रहने वाले हैं और बड़कागांव की ओर से पगार की तरफ जा रहे थे। वे केरेडारी से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरेडारी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय महतो को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर...