मुंगेर, मार्च 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क पर जेपी अस्पताल देवगांव के समीप शनिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक,एक किशोर और एक किशोरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत अंतर्गत कुड़ी गांव निवासी विष्णुदेव यादव के लगभग 20 वर्षीय पुत्र विभाष यादव, हरपुर थाना क्षेत्र के बेलाडीह पंचायत निवासी पुरन यादव के 10 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार तथा कपिलदेव यादव की 16 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया। जहां डा.फारूख खान ने विभाष यादव और जीतू कुमार को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मायागं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.