बांका, अप्रैल 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बस स्टैंड के समीप गुरुवार की रात में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि दूसरा चालक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव के आशीष कुमार बाजार में मोबाइल दुकान चलाते हैं। गुरुवार की रात में वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले। बस स्टैंड के समीप पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर में चालक गंभीर, रेफर सूचना मिलते ही एंबुलेंस वहां पहुंचा तथा घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ रोहित चंचल ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.