बेगुसराय, जून 24 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। छौड़ाही में मंगलवार की रात प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक रोड हटिया के सामने रात करीब बजे दो अपाचे बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सावंत पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी मनोज राम के 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल भेजा गया स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी पीड़ितों को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सावंत पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी मनोज राम का 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार राम अपने साथी सुनील राम के पुत्र भुल्ला कुमार क...