दो बाइक आमने-सामने टकराई, तीन घायल
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- साहेबगंज। दरिया छपरा गांव के समीप एसएच 74 पर सोमवार को दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। भतहंडी निवासी प्रवेश साह के 20 वर्षीय सत्यम कुमार, प्रभु मुखिया के 17 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार तथा वसंतपुर निवासी केशरीनंदन के 13 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार को सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। सत्यम कुमार बहन के घर मोहजामा जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.