रायबरेली, मार्च 7 -- बछरावां,संवाददाता। पहुरावां-नहर कोठी देवपुरी बाईपास मार्ग पर बीते शुक्रवार देर रात दो बाइको की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले शिवांश पटेल (18) पुत्र अवधेश कुमार अपने साथी अमन साहू पुत्र स्व. रामदेव साहू के साथ बाइक से बछरावां से देवपुरी गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार युवती मंजू रावत (22) पुत्री संतोष कुमार निवासी गुजरपुर की बाइक और शिवांश पटेल की बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइको के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.