दो बाइको की भिड़ंत में तीन घायल
हरदोई, जून 27 -- कछौना। शनिवार की शाम को लखनऊ हरदोई हाइवे पर कस्बे के निकट दो बाइको की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । बाइक सवार अनुरूग तिवारी निवासी मोहद्दीपुर थाना बघौली ने बताया कि वह अपने छोटे भाई अंकलेश्वर के साथ अपनी ससुराल गदौरा से वापस अपने गांव बाइक से आ रहा था । इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सगे भाइयों समेत स्थानीय ग्राम भीरीघाट निवासी सचिन भी घायल हो गए। तीनो घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया यहाँ से तीनो घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- वाहन की चपेट में आने से तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.