दो बाइको की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल रेफर
बांदा, मई 15 -- पैलानी। दो बाइकों में हुई आमने सामने भिडंत में पिता पुत्र घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने देखा तो दोनो को उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के इछावर गांव के मजरा जगला डेरा निवासी 24वर्षीय अनिल पुत्र गोरेलाल गुरुवार की रात अपने 50वर्षीय पिता गोरेलाल पुत्र राजाराम को बाइक में बैठाकर चंदवारा गांव जा रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई। जिससे दोनो पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने देखा तो एंबुलेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेस ने दोनेा को उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो का जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.