बगहा, जून 22 -- बेतिया/एक संवाददाता फतेपुर रईस मिल के समीप रविवार दोपहर बाद दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया।पुलिस ने दोनो दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी प्रभु राम के पुत्र महेश राम (25)के रूप में हुई है।जीएमंसीएच मे पोस्टमार्टम कराने पहुंचे महेश के बड़े भाई रंजीत राम ने बताया की महेश बाइक से मोबाइल बनवाने योगापट्टी के फतेहपुर गया था। इसी दौरान फतेपुर रईस मिल के समीप उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे में...