अमरोहा, फरवरी 24 -- मंडी धनौरा। नगर में गजरौला मार्ग पर मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। गजरौला निवासी भूरे अपनी पत्नी के साथ मंडी धनौरा से वापस घर लौट रहा था। जबकि दूसरी बाइक पर सवार जावेद पुत्र आबिद अली निवासी थाना बछरायूं बिजनौर जिले के चांदपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में दोनों की बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने घायल भूरे व जावेद को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.