अयोध्या, जनवरी 8 -- बाबा बाजार,संवाददाता। बाबा बाजार से कामाख्या धाम मार्ग पर सुनवा मोड़ के पास दोपहर करीब तीन बजे दो बाइकों मे आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए,जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम क्षेत्र के ग्राम ऐलहना निवासी 23 वर्षीय रोहित यादव अपनी बाइक से कामाख्या धाम से आ रहे थे। उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोहित की बाइक सुनवा संपर्क मार्ग के संकेतक बोर्ड से भी टकरा गई, जिससे बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी बाइक पर सवार थाना मवई क्षेत्र के नरौली निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद नाजिर और कसारी गांव के रहने वाले 17 वर्षीय आकाश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। समाजसेवी बाबा आनंद गिरि और विजय सिंह ने सभी घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.