बहराइच, मई 2 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानापारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। बाइकों की बीच हुई भीषण भिडंत में बाइक सवार खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश पुत्र रामचंद्र के सिर में गंभीर चोटे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे सवार खैरीघाट थाने के कुरसहा निवासी रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार इसी थाने के गायघाट निवासी हिमांशु सोनी पुत्र गुड्डू सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर हिमांशु को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हिमांशु की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल रवि का मोतीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.