भदोही, मई 30 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गोलखरा गांव निवासी 28 वर्षीय रामजीत गौतम पुत्र तुलसीराम और उक्त गांव निवासी 20 वर्षीय करन गौतम पुत्र मौजीलाल बाइक से रिश्तेदारी में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चंदापुर के पास दूसरी ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, एक जख्मी स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामजीत गौतम को मृत घोषित कर दिया...