रायबरेली, फरवरी 10 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-गुरूबख्शगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा के पास सोमवार की दोपहर दो बाइको में भिड़ंत हो गई। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतुवा टप्पा पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के देवी सिंह का पुरवा मजरे चांदेमऊ निवासी राजाराम (52) पुत्र भीखू अपने पुत्र सूरज के साथ सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे बाइक से रायबरेली जा रहे थे। इसी बीच रायबरेली-गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा के पास सामने से आ रहे बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता-पुत्र चपेट में आकर गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.