आजमगढ़, फरवरी 27 -- फरिहा/रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के समीप शुक्रवार की रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर कस्बा निवासी 25 वर्षीय विश्वजीत कुशवाहा पुत्र शिवमंगल कुशवाहा सबमर्सिबल पंप की बोरिंग का काम करते थे। वे दिलदारनगर बाजार निवासी 24 वर्षीय लालू यादव पुत्र सुरेंद्र यादव के साथ कई दिनों से सरायमीर क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कर रहे थे। काम का खत्म होने के बाद विश्वजीत शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने साथी लालू के साथ बाइक पर पाइप लेकर कहीं अन्य जगह बोरिंग करने के लिए जा रहे थे। वे बघौरा गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.