बहराइच, जून 13 -- बहराइच , संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली के बहराइच - लखनऊ मार्ग पर टिकोरा मोड़ के पास सीआर रिसोर्ट के पास शुक्रवार रात दो बाइकों में आमने - सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बाइक सवार वृद्धा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बेटे को आंशिक चोटे आई। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने घायल वृद्धा के इलाज की शुरुआत ही की थी। उसकी सांसे थम गई। घायल बेटे को प्राथमिक इलाज खर डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतका के शव को नगर कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाली के बहादुरचक गांव निवासनी कमरूल्ला उर्फ हुस्नबानो (65) पत्नी नजीमुद्दीन अपने बेटे अब्दुल नवी के साथ बाइक से शहर आई थी। वह शुक्रवार रात शहर से बेटे के साथ गांव आ रह...