दो बाइकों में भिड़ंत, युवक की मौत
बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच। पयागपुर थाने के चंदवापुर गांव निवासी अतुल पांडेय (22) पुत्र अरविंद पांडेय रविवार रात बाइक से गांव आ रहा था। चंदवापुर गांव के मुहाने पर पहुंचा ही था कि दूसरी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक उसकी बाइक में टक्कर मार फरार हो गया। अतुल पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.