बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- दो बाइकों में टक्कर, दो लोग हुए घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। बिल्लो-चेवाड़ा मार्ग में बेगुंचा मोड़ के निकट दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी। हादसे में दोनों बाइक के चालक घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये । घायलों की पहचान लखीसराय जिले के बकिया सुरारी गांव निवासी भोला महतो के पुत्र शिवकुमार महतो और मुंगेर जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के गौरव कुमार के रूप में की गयी है। दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...