दो बाइकों में टक्कर,एक महिला सहित दो लोग घायल
बोकारो, मार्च 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के पेटरवार ब्लॉक के निकट दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार को दिन के 11:30 बजे की है। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सोनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार की। दोनों घायलों के सिर में चोट लगी है। जानकारी अनुसार पेटरवार के चरगी पंचायत के आरारी गांव निवासी रितबरण मांझी (60 वर्ष) अपने पुत्र के साथ एक बाइक पर सवार होकर पेटरवार ब्लॉक जा रहा था, तभी इसी थाना क्षेत्र के चापी पंचायत के जमुनिया टांड निवासी प्रमिला देवी(30 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर पेटरवार के एक बैंक में जा रही थी, तभी ब्लॉक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.