मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- हलिया,मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग के बसुहरा गांव पंचायत भवन के पास बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव निवासी अवधेश कुमार बिंद बीते मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव में बहन राधा के यहां विवाह में सम्मिलित होने आया था। बुधवार को सुबह बाइक से घर जाने के लिए निकला। हलिया-लालगंज मार्ग स्थित मार्ग पर सामने से अचानक आए अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक 30वर्षीय अवधेश कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ...