बहराइच, मार्च 5 -- तेजवापुर, संवाददाता। नानपारा बेहड़ा मार्ग के टीकानपुरवा मोड़ पर बुधवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को शिवपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर सभी घायल मेडिकल कालेज रेफर किए गए। वहां एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। खैरीघाट थाने के टीकानपुरवा मोड़ पर बुधवार रात लगभग 10:30 बजे दो बाइकों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। तो आसपास के लोग दौड़े और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायलों एक बाइक के सवार नानपारा कोतवाली के चंदेला कला गांव निवासी गुलाब सिंह (35) और करन (38), दूसरी बाइक सवार खैरीघाट थाने के बरदहा निवासी नीरज कुमार (25), शेखनपुरवा गांव निवासी प्रदी...