बहराइच, सितम्बर 5 -- पयागपुर , संवाददाता। गोंडा - बहराइच हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम भगवती धर्मकांटा शिवदहा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर घायल युवक को रौदता चला गया। जिसके चलते युवक कीममौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दंपत्ति, उनका दो वर्षीय बालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पयागपुर थाने के गोंडा बहराइच हाईवे के शिवदहा मोड़ पर हुए हादसे में मृतक की पहचान पयागपुर थाने के के अमदापुर के मजरे अहिरनपुरवा निवासी खुशीराम (25) पुत्र मोतीलाल के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें भगवती धर्मकांटा के पास पहुंचीं, तभी उनमें टक्कर ह...