सीवान, मई 12 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान दो बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब पकड़ा है। जबकि शराब तस्कर पुलिस को देख बाइक व शराब छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात गस्ती के लिए अलग-अलग टीम निकली हुई थी। उसी क्रम में सूचना मिली कि यूपी से दो बाइक पर शराब लाद कर तस्कर नौतन के रास्ते बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे है।

पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस यूपी-बिहार की सीमावर्ती सड़कों पर वाहन जांच करने लगी। उसी दौरान शाहपुर नहर पुल के समीप यूपी की ओर से आ रहे एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। सामने अचानक पुलिस को देख शराब तस्कर बाइक व शराब छोड़कर झाडीयों का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर नौतन-सिरिसिया मार्ग पर यूपी...