नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- कन्नोज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह तालग्राम रोड पर भावलपुर के पास कोयला लदा एक बेकाबू ट्रक दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित लकड़ी के खोखे (दुकान) पर पलट गया। हादसे में 17 वर्षीय छात्रा और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक तालग्राम की ओर जा रहा था। भावलपुर गांव के पास चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खोखे पर पलट गया। उस समय वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाकर घायलों को बाहर निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.