बलिया, मार्च 5 -- बांसडीह (बलिया)। बांसडीह-मनियर मार्ग पर कस्बा के पाण्डेय के पोखरा के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मनियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बांसडीह से मनियर की ओर जा रहे एक बाइक को टक्कर मार दी। आगे एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी बाइक सवार 19 वर्षीय नीरज गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा कैथवली निवासी 22 वर्षीय आकाश गोंड घायल हो गया। दूसरी बाइक पर मनियर की ओर जा रहे बैरिया कस्बा निवासी 41 वर्षीय राजे...