दो बाइकों को कार चालक ने रौंदा, तीन जख्मी
लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- मोहम्मदी गोला हाईवे पर दिलावरपुर के पास दो बाइके पास पास चल रही थी। तभी पीछे से आ रही कर ने टक्कर मार कर रौंद दिया। दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पर लाया गया था। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया जहां से अदनान को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। जानकारी अनुसार सोमवार की रात 10 बजे करीब कस्बा अमीर नगर निवासी अदनान और राहुल एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। साथ-साथ बाइक से गोरिया निवासी गुरजीत सिंह चल रहे थे। पीछे से कार में टक्कर मार दी थी। दोनों बाइक सवार के घायलों को इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया था, जहां मंगलवार को अदनान को लखनऊ भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.