बोकारो, जनवरी 26 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। पेटरवार-गागा ग्रामीण पथ पर गागा जंगल के टर्निंग प्वाइंट पर रविवार को दो बाइक सवारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक को गंभीर चोट आई है, जबकि एक युवक को मामूली चोट लगी है। यह घटना रविवार को दिन के करीब 11 बजे की है। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से गंभीररूप से घायल युवक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के अरजुवा पंचायत के गागा गांव निवासी हरेंद्र राम (32 वर्ष) , मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो की ओर से खुटा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.