अयोध्या, मई 1 -- मवई संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के सिपहिया - कोटवा मार्ग पर झरना नाले के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में चैनपुरवा निवासी श्याम कुमार (25) पुत्र बाबादीन और नेवरा निवासी अरमान (28) पुत्र सत्तार अहमद घायल हो गए। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो घायल हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा - तफरी का माहौल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.