दुमका, दिसम्बर 15 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाही आश्रम सड़क पर लखीबाद नाग मंदिर के समीप तीखे मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। घटना में एक युवक की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांपचला की ओर से आ रही एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि दलाही की ओर से आ रही दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था। लखीबाद नाग मंदिर के पास स्थित तीखे मोड़ पर दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। मोड़ पर अचानक आमने-सामने आ जाने से दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में सिंगल बाइक सवार सोनामनी मुर्मू को सबसे अधिक चोटें आई हैं। वहीं जामबाद निवासी संदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.