मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- हलिया,मिर्जापुर। हलिया कस्बा में शनिवार दोपहर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में पिता पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक चालक को कम चोट होने के कारण बाइक सहित फरार हो गया। हलिया निवासी 40 वर्षीय लछीमन अपने पुत्र पिंटू की बाइक पर पीछे बैठ कर कहीं जा रहे थे। पीएनबी बैंक के पास सामने से आए बाइक से जोरदार टक्कर हो गया। जिससे सड़क पर गिर कर पिता पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाँ चिकित्सक ने गम्भीर चोट के कारण दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सर में च...